खबर आज तक

Latest News

Kullu : खूब उड़ा गुलाल, रघुनाथ की नगरी में बड़ी होली पर जमकर झूमे लोग

Featured

खूब उड़ा गुलाल

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मंगलवार को बड़ी होली मनाई जा रही है। शहर में लोगों ने होली के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को जिले में बड़ी होली मनाई जा रही है। सुबह ईष्ट देवताओं के चरणों में शीश नवाने के बाद होली मनाने का सिलसिला आरंभ हुआ।

मंगलवार शाम को ही फाग जलाई जाएगी। फाग जलाने के साथ ही होली का समापन हो जाएगा। शाम छह बजे आराध्य देवता रघुनाथ की नगरी सुल्तानपुर मंदिर में होलिका दहन की परंपरा देव रीति-रिवाजों के साथ निभाई जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top