खबर आज तक

Himachal

राजधानी शिमला में आधी रात को होटल में खाना और सिगरेट न मिलने पर पर्यटक ने कर दिए हवाई फायर

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एक निजी होटल में आधी रात को खाना व सिगरेट नहीं मिलने पर एक पर्यटक ने हवा में गोलियां चला दीं। इससे होटल कर्मियों में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल रहा। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर आरोपी पर्यटक को गिरफ्तार कर दिया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के एक पर्यटन ने बीती आधी रात के समय होटल के वेटर से सिगरेट और खाना मांगा, लेकिन वेटर ने मना कर दिया।

इस पर पर्यटन ने अपनी पिस्तौल से हवा में दो गोलियां चलाईं। इसके बाद पर्यटक ने खुद को होटल के कमरे में बंद कर दिया। होटल कर्मियों ने इस संबंध में छोटा शिमला थाना में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पर्यटक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामले की जांच एसएचओ विकास शर्मा कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top