खबर आज तक

Himachal

मौसम विषमताओं पर होगा मंथन, फसलों के नुकसान का भी किया जाएगा आंकलन

Featured

मौसम विषमताओं 

जिला कांगड़ा में मौसम की विषमताओं के संदर्भ में उपायुक्त कांगड़ा के आदेशों पर एसडीएम शिल्पी बेक्टा की अध्यक्षता में खंड स्तर पर वैदर वॉच ग्रुप का गठन किया गया है। इसमें जलशक्ति विभाग के अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं भू-संरक्षण अधिकारी सदस्य होंगे, जबकि कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ सदस्य सचिव होंगे। यह कमेटी 15 दिनों में एक बार मिलेगी तथा मौसम विषमताओं एवं सिंचाई हेतु पानी की व्यवस्था पर चर्चा करेगी। इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य किसानों को समय पर मौसम की विषमताओं से अवगत करवाना होगा तथा मौसम के कारण फसलों के नुकसान का आकलन करना भी होगा।

उप मंडलीय अधिकारी ने बताया कि किसानों को अपनी फसलों का बीमा करवाना चाहिए ताकि उन्हें सूखा, बाढ़, अधिक बारिश, ओलावृष्टि आदि से फसलों को हुए नुक्सान का उचित मुआवजा मिल सके। उधर विषयवाद विशेषज्ञ डा शशि कांता ने बताया कि सब्जियों एवं फसलों को ओलावृष्टि से बचाने के लिए किसान एंटी हेल नेट ले सकते हैं। इस योजना के तहत किसानों को 80 फीसदी अनुदान भी दिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top