खबर आज तक

Himachal

प्रदेश में लगातार बारिश और बर्फबारी से हो रहे कई नुकसान 

Featured

प्रदेश में लगातार बारिश  

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। बीते चौबीस घंटे में बारिश और भूस्खलन की घटना सामने आई है। वहीं, एक शख्स को जान गंवानी पड़ी है। वहीं, सिरमौर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। चंबा में लैंडस्लाइड की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सोलन में पेट्रोल पंप पर मलबा गिरा है। इसकी तरह रविवार को कुल्लू में भी लैंडल्साइड हुई है। हालांकि, यहां कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हिमाचल प्रदेश के शिमला के रोहड़ू में कार हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। बारिश और बर्फबारी के चलते हिमाचल में दो हाईवे सहित कुल 12 सड़कें बंद हैं।

जानकारी के अनुसार, बीते 12 घंटे में हिमाचल के शिमला में 1 एमएम, मंडी के पंडोह में 5एमएम, जोगिंद्रनगर में 4 और ऊना के अंब में 2 एमएम बारिश हुई है। इसके अलावा, कांगड़ा और पालमपुर और धर्मशाला में भी हल्की बरसात हुई है। शिमला में सोमवार को भी हल्की बरसात हुई है।

कहां कहां हुआ नुकसान

आपदा प्रबंधन के अनुसार, सोलन जिले के गांव जेल्पा, तहसील किशनगढ़ में एक पेट्रोल पंप पर लैंडस्लाइड हुई है और यह पेट्रोल पंप पूरी तरह से जमीदोज हो गया। हालांकि, इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इसके अलावा, सिरमौर जिले के ददाहू के पन्याली में एक पिक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई और उसमें दो लोगों की मौत हो गई। दोनों युवक शिमला के चौपाल के रहने वाले हैं। चंबा के सलूणी में शनिवार देर रात लैंडस्लाइड में देवी प्रसाद नाम के शख्स की मौत हो गई। वहीं, रविवार सुबह लाहौल घाटी में शूलिंग गांव के सामने वामतट पर हिमस्खलन हुआ। इस एवंलांच में एक बड़ा बर्फ का गुब्बार उठा और बाद में चंद्रा नदी का बहाव रुक गया। हालांकि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top