खबर आज तक

Himachal

धर्मशाला: कांग्रेस छोड़कर जाने की चर्चाओं पर क्या बोले,पूर्व मंत्री और धर्मशाला के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा

धर्मशाला।। पूर्व मंत्री और धर्मशाला के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा ने कहा है कि वह कांग्रेस छोड़कर नहीं जा रहे हैं और इस संबंध में कुछ लोग अफवाहें फैला रहे हैं जो गलत है। दरअसल, कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष हर्ष महाजन ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया।

इस बीच ऐसी भी चर्चाएं हैं कि सुधीर शर्मा और जयसिंहपुर के पूर्व विधायक यादविंदर गोमा भी कांग्रेस छोड़ सकते हैं। मगर सुधीर शर्मा ने  बताया कि वह कांग्रेस नहीं छोड़ रहे। उन्होंने कहा, “जैसे हम पहले कांग्रेस की विचारधारा को फैलाते रहे हैं, वैसे ही आगे भी कांग्रेस को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। ये गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं।”

चुनाव के लिए एक महीने का ही वक्त बचा है और अगले महीने कभी भी आचार संहिता लग सकती है। उससे पहले हिमाचल में कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं का इधर-उधर जाना जारी है।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top