खबर आज तक

Himachal

चन्द्रयान 3: चांद पर पहुंचा भारत … झूमे बॉलीवुड सितारे, अक्षय कुमार से लेकर श्रद्धा कपूर तक ने ऐसे जताई खुशी

चन्द्रयान 3

चंद्रयान 3 ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है और भारत ने एक ऐतिहासिक कामयाबी अपने नाम कर ली है। चंद्रयान 3 की अचीवमेंट पर पूरा देश जश्न मना रहा है। ऐसे में सेलेब्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विक्की कौशल समेत कई स्टार्स ने इसरो को इस कामयाबी के लिए बधाई दी है।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने लिखा- ‘करोड़ों दिल इसरो को थैंक्यू कह रहे हैं.. आपने हमें गौरान्वित किया है…. इंडिया को इतिहास बनाता देख खुद को लकी महसूस कर रहा हूं… भारत चांद पर है….हम चांद पर हैं…

#Chandrayaan3.’ ‘हर भारतीय के लिए गर्व और ऐतिहासिक पल’ वहीं एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इसरो का शुक्रिया अदा किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘इसरो को चंद्रयान 3 की सक्सेसफुल लैंडिंग के लिए बधाई…हर भारतीय के लिए गर्व और ऐतिहासिक पल है. जय हिंद.’ विक्की कौशल ने दी इसरो को बधाई इसके अलावा विक्की कौशल ने भी देश के इस ग्रेट अचीवमेंट पर खुशी जताई है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए इसरो को बधाई दी है. विक्की ने लिखा- ‘इसरो की टीम को बधाई…

थैंक्यू हमें गर्व महसूस कराने के लिए…’ वाह! क्या मूमेंट है- श्रद्धा कपूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने इसरो के चीफ का भाषण देते हुए वीडियो शेयर किया है और इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘वाह… क्या मूमेंट है.’ भारतीय होने पर गर्व है- मीरा राजपूत वहीं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी लिखा- ‘मिशन पूरा हुआ… चंद्रयान 3 के लिए बधाई हो इसरो… भारतीय होने पर गर्व है… वर्ल्ड, हम चांद पर हैं… जय हिंद.’ भारत के लिए ऐतिहासिक पल

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top