खबर आज तक

Himachal

कांगड़ा: रानीताल में सब तहसील, कांगड़ा में खुलेगा जलशक्ति विभाग का डिवीजन, विधायक पवन काजल की मांग पर मुख्यमंत्री ने की 16 बड़ी घोषणाएं

कांगड़ा विधानसभा हलके के तहत रानीताल में सब तहसील खुलेगी। इसके अलावा कांगड़ा में जलशक्ति विभाग का डिवीजन भी खुलेगा। तीन दशक पहले यह डिवीजन कांगड़ा से शाहपुर शिफ्ट हुआ था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा दौरे पर विधायक पवन काजल की मांग पर 16 बड़ी घोषणाएं की हैं।

हिमाचल की प्रगति के 75 साल पूरे होने पर मटौर में सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्रियों का योगदान भी गिनाया। पवन काजल के आफिस के समीप विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए खोली और ठाकुरद्वरा, बंधल स्कूलों को सीनियर सेकेंडरी बनाने की भी घोषणा की। सीएम ने कहा कि अब भनेड़ स्कूल का दर्जा अब हाई होगा। मटौर स्कूल में साइंस ब्लाक व साइंस कक्षाएं भी शीघ्र शुरू की जाएंगी। रावमापा बोहड़क्वालू में साइंस कक्षाएं और बीरता में कामर्स कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

सीएम ने कहा कि सहौड़ा में अब वेटरिनरी डिस्पेंसरी भी खोली जाएगी। तकीपुर पीएचसी का दर्जा अब सीएचसी होगा। राजल-गाहलियां हैल्थ सब सेंटर अब पीएचसी होंगे। रानीताल में प्राइमरी हैल्थ सब सेंटर भी खुलेगा। पचास बिस्तर वाले कांगड़ा सिविल अस्पताल में अब 100 बिस्तर होंगे। सीएम ने भडियाड़ा में आईटीआई खोलने का भी ऐलान किया। अंत में सीएम ने कांगड़ा में एचआरटीसी के सब डिपो को भी हरी झंडी दी।

कांगड़ा को 53 करोड़ की सौगात

सीएम ने कांगड़ा दौरे पर 10 उद्घाटन, 13 शिलान्यास किए। इन सब का बजट 53 करोड़ रुपए है। सीएम ने कुल 23 योजनाओं के उदघाटन व शिलान्यास किए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top