खबर आज तक

Himachal

एनपीएस कर्मियों संग धरने पर बैठे डॉ राजेश कहा सरकार बनते ही बहाल करेंगे OPS

धर्मशाला में अनशन पर बैठक एनपीएस कर्मियों को दिया आश्वासन

धर्मशाला। हिमाचल में कर्मचारी वर्ग पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन की राह पर चल रहा है। पिछले कई दिनों से धर्मशाला में डीसी कार्यालय के बाहर यह कर्मचारी ओपीएस की बहाली के लिए अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं। सोमवार को हिमाचल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने भी इन कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया और उनके साथ धरने पर बैठे। इस दौरान कांग्रेस कोषाध्यक्ष ने कर्मचारियों की परेशानियों के बारे में भी जाना।

डॉ राजेश शर्मा ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले ओपीएस बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्मचारी वर्ग में बिना किसी भेदभाव के ओपीएस बहाल करेगी। चाहे वह कर्मचारी किसी भी वर्ग का ही क्यों ना हो।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही कर्मचारियों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार यह भूल गई है कि हिमाचल के विकास में कर्मचारी वर्ग का बहुत बड़ा योगदान रहा है। चाहे वह सरकारी कर्मचारी हो या किसी अन्य विभाग का। आज हिमाचल में जो भी विकास हुआ है वो कर्मचारियों की देन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की बात सुनने तक को तैयार नहीं है।

जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एनपीएस कर्मचारियों ने कई बार सीएम से गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने इससे संबंधित विधानसभा के अंदर व बाहर कोई बात नहीं की।

इस दौरान डॉ राजेश शर्मा ने बीजेपी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी सरकार पर कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सरकार अपनी फिजूलखर्ची को कम कर दे तो उसी पैसे से कर्मचारियों को पेंशन दी जा सकती है। डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि पांच साल में बीजेपी सरकार का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इस सरकार से हर वर्ग परेशान है। प्रदेश की जनता अब इस सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top