खबर आज तक

Himachal

अब रात को भी बड़ोह के लिए बस सर्विस, नगरोटा बगवां से चंडीगढ़ और होशियारपुर के लिए चली दो बसें

सद्दूं पंचायत की प्रधान अर्चना कुमारी ने यूं किया सरकार का थैंक्स
नगरोटा बगवां। नगरोटा बगवां और बड़ोह से दो लांग रूट की नई बसें शुरू हुई हैं। इन दोनों बसों को विधायक अरुण कुमार कुका ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें पहली बस बड़ोह से होशियारपुर के लिए चली। यह बस बणे दी हट्टी, देहरा, गगरेट होते हुए होशियारपुर पहुंचेगी। दूसरी बस नगरोटा बगवां से चंडीगढ़ जाएगी। यह कंडी, सद्दूं बड़ोह, ज्वालामुखी , बद्दी आदि होते हुए चंडीगढ़ जाएगी। इस बारे में सद्दूं बरग्रां पंचायत की प्रधान अर्चना कुमारी ने कहा कि इन दोनों बसों के चलने से नगरोटा बगवां के चंगर के साथ सुलह हलके को भी फायदा होगा। पहले दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से आने वाले लोगों को रात के समय चंगर के लिए सेवा नहीं मिल पाती थी। ऐसे में अब इस इलाके के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने नई बस सेवाओं के लिए प्रदेश सरकार और नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार कुका का आभार जताया है। दूसरी ओर कंडी के प्रधान मधुसूदन शर्मा ने भी सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top