खबर आज तक

Himachal

हिमालयन गद्दी यूनियन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया अंशदान, आरएस बाली ने अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह से कही यह बात

हिमालयन गद्दी यूनियन

धर्मशाला: हिमालयन गद्दी यूनियन ने बुधवार को पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली से नगरोटा बगवां में भेंट की। इस दौरान यूनियन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 111111 रुपए दिए। इस अवसर पर आरएस बाली ने कहा है कि वह हिमालयन गद्दी यूनियन की मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष रखेंगे। नगरोटा बगवां से मौजूदा समय में विधायक आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है।

हिमालयन गद्दी यूनियन के सभी मसले सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखे जाएंगे। आरएस बाली बुधवार को जलशक्ति विभाग के रेस्ट हाउस में हिमालयन गद्दी यूनियन के पदाधिकारियों से मुखातिब थे। इस दौरान हिमालयन गद्दी यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष मोहिंद्र सिंह की अगवाई में सीएम राहत कोष में आरएस बाली के जरिए एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए का अंशदान दिया।

इस पर आरएस बाली ने कहा कि आपदा के समय में हर हिमाचली सहयोग कर रहा है। ऐसे में हिमालयन गद्दी यूनियन का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वह यह चाहते हैं कि यूनियन के पदाधिकारी खुद इस राशि को सीएम को भेंट करें। आरएस बाली ने कहा कि वह हिमालयन गद्दी यूनियन की मांगों से परिचित हैं।

वह इन मांगों को सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखेंगे। इसी माह सीएम से यूनियन की भेंट करवाई जाएगी। आरएस बाली से भरोसा मिलने के बाद यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष मोहिंद्र सिंह ने उनका आभार जताया। मोहिंद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल में इस बरसात में भारी नुकसान हुआ है। पूरे प्रदेशवासियों को इसमें सहयोग करना चाहिए।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह, महासचिव अक्षय कुमार, ज्वाइंट सेक्रेटरी संजय भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगतराम, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिप्पी, मुख्य सलाहकार किशोर ,संगठन सचिव प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष कृपाल सिंह, नगरोटा इकाई के अध्यक्ष राजमल, महासचिव दुर्गा स्वरूप चंद, कोषाध्यक्ष बबलीत, संयुक्त सचिव अमरजीत, उपाध्यक्ष रेशम देवी, सुनील कुमार, ठाकुर दास, सूरत राम, मुख्य सलाहकार सतपाल आदि मौजूद रहे। बहरहाल हिमालयन गद्दी यूनियन अब तेजी से सरकार के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top