खबर आज तक

Himachal

हमीरपुर: भारत छोड़ने पर ध्यान देने वाले राहुल गांधी देश जोड़ने की चिंता न करेंःअनुराग ठाकुर

संतोष कुमारी, हमीरपुर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत छोड़ने पर ज्यादा ध्यान देते हैं उन्हें भारत जोड़ने की ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए। भारत बहुत मजबूत है। जिन अंग्रेजों ने 200 साल तक भारत पर राज किया आज भारत उनसे आगे निकल गया है। कांग्रेस पार्टी गुलामी की मानसिकता से अभी तक बाहर नहीं निकल नहीं पाई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को हमीरपुर दौरे के दौरान यह बड़ा बयान दिया है।

कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ने की बात तो बड़ी दूर की है लेकिन कांग्रेस पहले अपने परिवार और कुनबे को बचा ले। केंद्रीय मंत्री सुजानपुर में प्रगतिशील हिमाचल समारोह में हिस्सा लेने के शुक्रवार पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के उन आरोपों को जबाव दिया है जिसमें सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग के आरोप भाजपा सरकार पर लगाए गए है।

सवाल का जबाव देते हुए अनुराग ठाकुर ने कि विपक्ष और कांग्रेस के लोगों को पीड़ा होना लाजिमी है। जिन लोगों ने खुद सत्ता में रहते हुए कार्य नहीं किया उन्हें अब विकास कार्यों होने से परेशानी हो रही है। यही वजह है कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं को लोग अपना रहे है। भाजपा सरकार ने नए आयाम स्थापित किए है। कांग्रेस सरकार में जो नेता सत्ता में नहीं थे वह केंद्र सरकार की योजनाओं और उनके कार्यों का श्रेय लेते थे।

प्रधानमंत्री मोदी की रैली सुजानपुर की बजाए मंडी में किए जाने के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि अलग-अलग वेन्यू दिए जाते हैं। अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। पार्टी के बड़े नेताओं और प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों के पांच से छह वेन्यू दिए जाते हैं जहां पर संभावना हो। पार्टी समय-समय पर स्थान तय करती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top