खबर आज तक

Himachal

स्वास्थ्य विभाग जिला कांगड़ा की ओर से आशा कार्यकर्ताओं के 104 भरे जाएंगे पद

featured

स्वास्थ्य विभाग 

स्वास्थ्य विभाग जिला कांगड़ा की ओर से शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं के 104 पद भरे जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. सुशील शर्मा ने बताया की स्वास्थ्य खंड ज्वालामुखी के नगर परिषद ज्वालामुखी वार्ड नंबर चार, पांच, छह और सात, देहरा, खबली, नौशेरा, शेरलुहारा, थिल, जरुंडी राजोल में आशा कार्यकर्ताओं के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा तियारा स्वास्थ्य खंड के तहत पुराना कांगड़ा, डढ़ोली, जन्यांकर, सकोट, तरसू व बगली में पद भरे जाएंगे।

वहीं गोपालपुर के तहत नगर निगम पालमपुर वार्ड नंबर तीन, बड़सर, चचियां ,गदियाड़ा, रजेड, भरवाना, टीकरी दुहकी, चंद्रोपा, कोठी पहाड़ा, नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर चार, नौ और 14 में आशा कार्यकर्ताओं के पद भरे जाएंगे। वहीं नूरपुर में नगर परिषद नूरपुर वार्ड नं 1 से 9, पक्का टियाला, लोहारपुरा, सिंबली, बसा, गयोरा, जसूर, बागनी, बदूही, रिट, अटाडा, भलाक, पंद्रेहड, सदवां, सुखार, चरुड़ी, झिकली खन्नी, खन्नी, और पुंदर में आशा कार्यकर्ताओं के पद भरे जाएंगे। वहीं नगरोटा बगवां के नगर परिषद नगरोटा बगवां वार्ड नंबर दो से सात, योल, मुंदला, घोड़व, सद्दू बड़ाग्रां, तंगरोटी खास और खीरचंबा में पद भरे जाएंगे। इसके अलावा थुरल के पपलाह, धुपकियारा, बटाहन, भ्रांता, तंबेर, हारसी में पद भरे जाएंगे।

वहीं भवारना में खरूल (सरू), धीरा , धोरन, मनसिंबल, राजपुर, सिहौल और हेंजा में पद भरे जाएंगे। वहीं फतेहपुर में बरोट खास, पट्टा जटियां, ठेहड़, हाड़ा, कुरल, लठियाल, बरूना, रेहन, बतराहन और नागल में पदों को भरा जाएगा। वहीं डाडासीबा में (गुरनवार और नगरोटा सूरियां में अंबल, बट्ट, भलुन और चलवाड़ा में पद भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त महाकाल के छेक, मझेडा, भिरडी सेहल, मुल्थान और स्वाड में आशा कार्यकर्ताओं के पद भरे जाएंगे। वहीं शाहपुर के भलेड़, थेड, चीलगाड़ी, मेहरना, कजलोट, सिविल लाइंस और सकोह में पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 20 मई शाम 5:00 बजे तक अपने आवेदन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तथा संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top