खबर आज तक

Himachal

रोहड़ू: शरारती तत्वों ने रोहड़ू में बीजेपी की वॉल पेंटिंग पर पोथी कालिख, जांच में जुटी पुलिस

रोहड़ू/शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रोहड़ू तहसील में भाजपा की ओर से बनाई गई वॉल पेंटिंग पर शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी. इन दिनों हिमाचल भाजपा की ओर से प्रदेश भर में बनाई जा रही वॉल पेंटिंग पर रोहड़ू बस अड्डे के नजदीक वॉल पेंटिंग को खराब करने की कोशिश की गई. इसे लेकर भाजपा रोहड़ू मंडल के अध्यक्ष बलदेव रांटा ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी है.

भाजपा रोहड़ू मंडल के अध्यक्ष बलदेव रांटा ने कहा कि रविवार शाम उन्हें इस बात की सूचना मिली. इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश कर रही है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top