खबर आज तक

Himachal

नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने गुरुवार को सभी 34 वार्डों की मतदाता सूची का प्रारूप किया जारी 

शिमला रिज मैदान
Featured

नगर निगम शिमला 

नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने गुरुवार को सभी 34 वार्डों की मतदाता सूची का प्रारूप जारी कर दिया। जिला प्रशासन की वेबसाइट के अलावा नगर निगम कार्यालय में इस सूची का प्रारूप उपलब्ध करवाया गया है। इसमें हर वार्ड की मतदाता सूची फोटो सहित उपलब्ध करवाई गई है। इस बार नगर निगम चुनाव में 86,650 मतदाता नगर निगम की सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे। इसमें पुरुष 45,544 और 41,106 महिलाएं मतदाता शामिल हैं। जिला प्रशासन की नई मतदाता सूची के प्रारूप में सबसे वार्ड संजौली चौक बना है।

संजौली चौक वार्ड में 4,062 मतदाता है। वहीं, सबसे छोटा वार्ड मल्याणा है। यहां पर कुल 962 मतदाता हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भानु गुप्ता और निशांत ठाकुर ने सोमवार को नगर निगम शिमला के 34 वार्डों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया है। 6 मार्च को जिला प्रशासन की ओर से जारी नगर निगम मतदाता सूची में 75,958 मतदाता दर्ज थे। नई मतदाता सूची में 86,650 मतदाता शामिल हुए हैं। इसमें 10,692 मतदाता बढ़े हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top