खबर आज तक

Himachal

खल्ली में कार गिरी ; एक की मौत, चार घायल

चंबा। तीसा- चांजू मार्ग पर खल्ली नामक स्थान पर एसयूवी कार अनियंत्रित हो खेतों में जा गिरी। कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान राहुल कुमार पुत्र कर्म सिंह निवासी तीसा ग्राम पंचायत तीसा प्रथम के रूप में हुई है। जबकि, घायलों में धीरज पुत्र योगराज, सुनील पुत्र देवी सिंह, रोहित कुमार पुत्र हिम्मत सिंह सभी निवासी तीसागढ़ और अभिनव ठाकुर पुत्र पवन कुमार निवासी कोटी के रूप में हुई है। वाहन गिरने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को उठा कर तीसा अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस को सूचित किया। शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंपा गया।
बताया जा रहा है कि सभी बारात में शामिल होकर चांजु के लिए निकले थे। पुलिस उप अधीक्षक मयंक चौधरी ने वाहन दुर्घटना में एक की मौत और 4 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top