खबर आज तक

Himachal

अश्विन राणा कांगड़ा रियल एस्टेट एडवाइज़र यूनियन के अध्यक्ष चुने, हर्ष सहदेव को उपाध्यक्ष की कमान

धर्मशाला: धर्मशाला में कांगड़ा रियल एस्टेट एडवाइज़र यूनियन का गठन किया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अश्विन राणा को अध्यक्ष, हर्ष सहदेव उपाध्यक्ष, प्रदीप सोनी महासचिव, सुधांशु डोगरा व ललित कुमार सचिव, विशाल भल्ला कोषाध्यक्ष, जय राणा लीगल सलाहकार, सुरिंदर शर्मा मीडिया सचिव, उदय गुरुंग, संजीव शर्मा, राजिंदर, अनिल कुमार को सदस्य चुना गया है।

इस मौके पर यूनियन के नवनियुक्त अध्यक्ष अश्विन राणा ने कहा कि यूनियन का मुख्य उद्देश्य जनता को सही दामों, सही तरीकों से जमीन उपलब्ध करवाना है।

इस मौके पर नीरज हांडा, नेक राम, मनोज छेत्री, लक्की, राजेश सूद, जगदीप सिंह, मिलाप, शक्ति, परमेश्वरी, रवि, जमीत सिंह, प्यारे लाल, मोहिंदर, संजय, संतोष कुमार, निशांत, रोहित, राकेश, महेश कुमार, अनिक वर्मा विशेष तौर पर उपस्तिथ रहे।सदस्यों ने सर्वसम्मति से यूनियन की कमान अश्वनी राणा उर्फ दक्ष को सौंपी। उपाध्यक्ष हर्ष सहदेव को चुना गया। महा सचिव प्रदीप सोनी, सचिव सुधांशू डोगरा एवं ललित कुमार को चुना गया। कोषाध्यक्ष विशाल भल्ला, कानूनी सलाहकार जय राणा, प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा को बनाया गया।

सदस्यों में उदय गुरुंग, संजीव शर्मा, राजिंदर व अनिल कुमार सहित 40 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। नव नियुक्त अध्यक्ष अश्वनी राणा ने कहा कि यूनियन को पंजीकृत करने की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन समाज सेवा के कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेगा। इस बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों सहित करीब 40 सदस्य मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top