खबर आज तक

Latest News

घट्टा में घनश्याम शर्मा का वेलकम, शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने किया इस्तकबाल, दूर दूर से मुलाजिम पहुंचे स्वागत करने

बैजनाथ- प्रदेश सरकार ने कर्मचारी कल्याण बोर्ड का फिर से गठन किया है। पूर्व कर्मचारी नेता घनश्याम शर्मा को कर्मचारी कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी कड़ी में बुधवार को बैजनाथ के निकट घट्टा में शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बलवीर चंदेल ने स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ यूनियन के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बलवीर चंदेल ने कहा कि घनश्याम शर्मा पहले भी इस बोर्ड में पूर्व धूमल सरकार के दौरान रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि धूमल सरकार में भी घनश्याम शर्मा ने शानदार काम किया था। इस बार भी वह इस बोर्ड बुलंदी पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पे-कमीशन से संबंधित कई मुद्दे अभी ऐसे हैं, जो राज्य सरकार को हल करना बाकी हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में घनश्याम शर्मा बेहतर कड़ी साबित होंगे।

चौबीन चौक पर नारों से विधायक ने किया इस्तकबाल
घट्टा में घनश्याम शर्मा का जिला कांगड़ा के कर्मचारियों द्वारा शानदार स्वागत किया गया। साथ ही बैजनाथ बाजार में बाबा बैद्यनाथ ट्रस्ट चामुंडा मंदिर के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। चौबीन चौक पर विधायक मुल्खराज प्रेमी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के बीच घनश्याम शर्मा का हार पहनाकर उनका स्वागत किया। अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार बैजनाथ आ रहे घनश्याम शर्मा का पपरोला में ईडन रोज संस्था द्वारा गर्मजोशी से संस्था के अध्यक्ष कर्ण सिंह जमवाल,उपाध्यक्ष रविता भारद्वाज के साथ सैंकड़ों लोगों ने स्वागत किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top