खबर आज तक

Latest News

कौन हैं रूचिरा कंबोज? संयुक्त राष्ट्र में बनीं भारत की पहली महिला दूत

Ruchira Kamboj in UN: संयुक्त राष्ट्र में भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी रूचिरा कंबोज देश की पहली महिला स्थायी प्रतिनिधि बन गईं. कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि मैं संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में पद ग्रहण करके बहुत सम्मानित महसूस कर रहीं हूं और ऐसे समय में यह और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गया है, जब हम इस साल भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाएंगे.

58 वर्षीय रूचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस को मंगलवार को अपना परिचय पत्र सौंपा. रुचिरा 1987 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं और भूटान में भारत के राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. उनका जन्म लखनऊ में हुआ.

रूचिरा कंबोज ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि, मैं संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में पद ग्रहण करके बहुत सम्मानित महसूस कर रहीं हूं और ऐसे समय में यह और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गया है, जब हम इस साल भारत की स्वतंत्रता की 75वींवर्षगांठ मनाएंगे.

कंबोज ने ऐसे समय में पदभार ग्रहण किया है, जब 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का अस्थायी सदस्य के रूप में दो साल का कार्यकाल इस साल दिसंबर में समाप्त होने वाला है. दिसंबर में देश संयुक्त राष्ट्र की इस शक्तिशाली निकाय की अध्यक्षता भी करेगा.

इस पद पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला होना गर्व की बात है. सभी लड़कियों से कहना चाहूंगी कि हम सब कुछ कर सकते हैं.’

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top