खबर आज तक

Himachal

92 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक प्रकाश चंद कौंडल ने आपदा राहत कोष में दान किए 49 हजार रुपये

92 वर्षीय

धर्मशाला: शिक्षा विभाग से 1991 में सेवानिवृत हुये गगल सोहड़ा के रहने वाले 92 वर्षीय प्रकाश चंद कौंडल ने आज कोषाधिकारी कांगड़ा आनंद स्वरूप धीमान के माध्यम से आपदा राहत कोष में 49 हजार रुपये की राशि जमा करवाई। उल्लेखनीय है कि प्रकाश चंद कौंडल ने 33 वर्ष तक शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दी हैं।

इस अवसर पर कोषाधिकारी कांगडा आनन्द स्वरूप ने प्रकाश चंद कौंडल के जजबे को सलाम करते हुए कहा कि उम्रदराज होते हुए भी आपदा की घड़ी में एक वरिष्ठ नागरिक द्वारा अपना योगदान देना एक मिसाल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top