खबर आज तक

Himachal

सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार हिंदुओं का अपमान कर रहे : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बिंदल

चार सालों में पूरी होंगी गारंटियां
featured

सुखविंदर सिंह सुक्खू

माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं। विधानसभा चुनावों के बाद सुक्खू जी ने प्रदेश के बाहर जाकर कहा था कि 97 प्रतिशत हिंदु आबादी वाले हिमाचल प्रदेश ने हिंदूवादी संगठन भाजपा को हराकर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाई है। बैंगलूरू (कर्नाटक) चुनाव में एक बार फिर सुक्खू जी ने कहा कि 97 प्रतिशत हिंदू आबादी वाले हिमाचल में हिंदूवादी संगठन भाजपा की हार हुई।

भापजा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने उक्त स्टेटमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कर्नाटक में सुखविंदर जी का यह बयान केवल मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए दिया गया है, जहां कांग्रेस खुल्लमखुल्ला मुस्लिम आरक्षण की घोषणा कर वोट लेने में लगी है और पीएफआई जैसे राष्ट्र विरोधी संगठन की तुलना राष्ट्रवादी धार्मिक संगठन बजरंग दल से करके मुस्लिम बोटों का ध्रुवीकरण कर रही है। उसी कड़ी में हिमाचल के मुख्य मंत्री का बयान हिंदू विरोधी मानसिकता के साथ दिया गया बयान है, जो पूरी तरह निंदनीय है। डा. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास सदा ही मुस्लिम तुष्टीकरण का रहा है। श्री राम जन्म स्थान पर श्री राम का भव्य मन्दिर निर्माण हो इसका लगातार विरोध कांग्रेस के नेताओं द्वारा किया गया। यहां तक कि सर्वोच्च न्यायालय में भी इसका डट कर विरोध किया गया आज श्री राम जन्म स्थान पर भव्य राम मंदिर का निर्माण भारत की सांस्कृतिक आत्मा का पुन निर्माण है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top