खबर आज तक

Himachal

नगर निगम चुनाव के लिए करवाए गए मतदान में कुल 59.26 फीसदी मतदाताओं ने किया मतदान

featured

नगर निगम चुनाव

राजधानी में नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार को करवाए गए मतदान में कुल 59.26 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। साल 2017 में हुए नगर निगम चुनावों की तुलना में इस बार बारिश होने के बावजूद ज्यादा लोगों ने वोट डाले। शहर के कुल 93920 में से 55662 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 29504 पुरुष और 25881 महिला मतदाता, 208 अस्सी साल से ऊपर और 69 सर्विस वोटर शामिल हैं। साल 2017 में हुए नगर निगम चुनाव में 57.8 फीसदी मतदान हुआ था। सभी 34 वार्डों में कुल 153 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। सभी केंद्रों पर शाम 4:00 बजे मतदान खत्म हो गया।

बारिश के चलते सुबह के समय मतदान केंद्रों पर कम ही मतदाता पहुंचे। हालांकि दोपहर के समय मतदान ने रफ्तार पकड़ ली। कंगनाधार को छोड़कर शहर के ज्यादातर वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। शहर के 34 वार्डों से कुल 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन सबका भविष्य अब ईवीएम मशीनों में बंद हो गया है। मतगणना कल यानि वीरवार सुबह 10:00 बजे से शुरू हो जाएगी। इस बार मतगणना छोटा शिमला स्कूल में करवाई जा रही है। सुबह 10:00 बजे तक मतपत्र लिए जाएंगे। दोपहर 12:00 बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी कि शहर में किसकी सरकार बनने जा रही है।

भट्ठाकुफर में सबसे ज्यादा तो पंथाघाटी में सबसे कम मतदान राजधानी के भट्ठाकुफर वार्ड में इस बार सबसे ज्यादा 74.93 फीसदी मतदान हुआ। समरहिल वार्ड में 69.13 जबकि मल्याणा में 66.98 फीसदी मतदान हुआ। वहीं पंथाघाटी वार्ड में सबसे कम 46.78 फीसदी मतदान हुआ है। साल 2017 में हुए नगर निगम चुनावों में नाभा और शांति विहार वार्ड में सबसे ज्यादा 66 फीसदी मतदान हुआ था जबकि बैनमोर में सबसे कम 47 फीसदी मतदान दर्ज किया था। इस बार मतदान प्रतिशतता में बढ़ोतरी शिमला नगर निगम चुनाव में इस बार मतदान प्रतिशतता में करीब एक फीसदी बढ़ोतरी हुई है। इस बार 58.97 फीसदी मतदान हुआ जबकि साल 2017 में 57.8 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, साल 2012 में रिकॉर्ड 65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। हालांकि, 2006 में भी 56 फीसदी मतदान हुआ था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top