खबर आज तक

Himachal

गणेश चतुर्थी: गणपति बप्पा मोरया से गूंजा कांगड़ा, मंदिरों में  भव्य सजावट

गणेश चतुर्थी

धर्मशाला: जिलाभर में हर बार की तरह इस बार भी बप्पा के भक्तों द्वारा गणेश चतुर्थी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके लिए धर्मशाला सहित अन्य स्थानों पर पंडाल सजकर तैयार हो गए हैं। शहर में कई जगहों पर गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना की गई। मंगलवार को धर्मशाला समेत कई स्थानों से शोभायात्रा भी निकाली गई।

धर्मशाला में गणपति बप्पा मोरया का जन्मोत्सव घर-घर पूजा अर्चना के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान सभी बड़े जन्मोत्सव पंडालों द्वारा शोभायात्रा भी निकाली गई। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

गणेश चतुर्थी पर मंदिरों में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की गई। क्षेत्र में गणपति प्रतिमाओं का आकर्षक श्रृंगार किया गया। हर बार की तरह इस साल भी धूमधाम के साथ गणेश जन्मोत्सव पर्व पूरे सप्ताह मनाया जायेगा। दिन भर बाजार में मूर्ति लेने के लिए भीड़ लगी रही। गणेश मूर्ति और साज सज्जा का सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ दुकानों पर देखी गई।

छोटी मूर्तियों की ज्यादा हुई खरीदारी

वहीं दूसरी ओर इस बार बप्पा की छोटी मूर्तियों की ज्यादा खरीदारी हुई। लोगों द्वारा घरों पर इनकी स्थापना की गई। धर्मशाला सहित अन्य स्थानों पर गणेश मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस साल गणपति बप्पा का उत्सव मंगलवार के दिन से मनाया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top