खबर आज तक

Himachal

किराए के मकान में रह रहे बोह में मलबे के सताए लोग, कांग्रेस महासचिव केवल पठानिया ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लिखा लैटर, कही यह बात

धर्मशाला। शाहपुर विधानसभा हलके के तहत धारकंडी के बोह इलाके की रुलेहड़ पंचायत में पिछले साल 12 जुलाई को भीषण लैंड स्लाइड हुआ था। उस दर्दनाक हादसे में दस लोगों की मौत हो गई थी। त्रासदी का शिकार इन सभी लोगों को मंगलवार को शाहपुर कांग्रेस ने रैत कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान केवल पठानिया ने कहा कि एक साल बीत जाने के बाद भी प्रदेश सरकार ने इन प्रभावितों के पुनर्वास के लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं। ये परिवार किराए के मकान में रह रहे हैं। यह बड़े दुख की बात है। गौर रहे कि बोह हादसे के बाद बचाव कार्यों में केवल पठानिया व अन्य कांग्रेस नेताओं ने हिस्सा लिया था। बहरहाल केवल पठानिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिखकर बोह हादसे के पीडि़तों के लिए मदद की मांग उठाई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पिछले साल लाहड़ी गांव में चार परिवारों के मकान धनराशी हो गए थे। साथ ही खडीबेहि ,रावा,करेरी,कनोल, बोह,रुलेहड़,व दरिणी आदि कई गांवों में भी मकानों व जमीन को नुकसान हुआ था। इस बारे में भी सरकार ने अब तक कोई संज्ञान आज तक नहीं लिया है। बहरहाल कांग्रेस इन परिवारों के साथ खड़ी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top