खबर आज तक

Himachal

भ्रष्टाचार मुक्त होगा प्रदेश , बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

जवाली, : हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार नूरपुर पहुंचे सुखविंदर सिंह सुक्खू का जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 18 जनवरी को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल के इंदौरा में प्रवेश करेगी तथा लगभग 23 किलोमीटर राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश के भीतर पैदल मार्च करेगें जिसमें प्रदेश कांग्रेस के कई नेता भी शामिल होंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सभी सुरक्षा से संबंधित और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

मैंने स्वयं तैयारियों का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की तीन हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा का समापन तीस जनवरी को श्रीनगर में होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने चुनाव में कांग्रेस को अपना वोटरूपी आशीर्वाद दिया है तथा कांग्रेस सरकार जनता के साथ किए हर वादे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ओपीएस बहाल करने का वादा किया था जिसको पूरा कर दिया है।

अब महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने की कवायद शुरू की गई है तथा जल्द ही यह वादा भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पशुपालकों के घर से दूध व गोवर भी खरीदेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश को भ्र्ष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा तथा बेरोजगारों को रोजगार भी मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार में मंत्रियों व विधायकों को साफ शब्दों में विकास करने को कह दिया गया है।

मंत्रिमंडल के विस्तार में जिला कांगड़ा की अनदेखी के प्रश्न पर कहा कि जिला कांगड़ा को मुख्यमंत्री मिल गया है तो और क्या चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सोचा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास करवाया है तथा आगे भी विकास को ही तरजीह दी जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top