खबर आज तक

India

भारतीय मौसम विभाग ने जारी की उत्तर भारत के सबसे ठंडे राज्यों की सूची, राजस्थान के चुरू का तापमान रहा सबसे कम

दो दिन मौसम साफ़

देशभर में ठंड का प्रकोप जारी है। लोगों की शीतलहर की समस्या का सामना करना पड़ा रहा है। साथ ही पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से आसपास के सभी मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट ला दी है। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को एक सूची जारी की है जिसमें उत्तर भारत के राज्यों के न्यूनतम तापमान के बारे में बताया गया है। इनको इन राज्यों की सूची में सबसे कम तापमान राजस्थान के चुरु जिले का है।

दिल्ली में एक हफ्ते तक येलो अलर्ट

सोमवार की दिल्ली के लोधी रोड पर तापमान 1.6 डिग्री और सफदरजंग में 1.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। आपको बता दें, मौसम विभाग ने दिल्ली में पूरे सप्ताह का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। अगले सप्ताह तक एनसीआर में घना कोहरा रहने का अनुमान लगाया जा रहा है और 20 जनवरी तक घना कोहरा रहने व सर्द हवाएं चलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

19 जनवरी तक जारी रहेगा शीतलहर का प्रकोप

उत्तर प्रदेश में सोमवार को झांसी का तापमान सबसे कम रहा है। झांसी का तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पहाड़ो पर हो रही बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, आगरा, कानपुर समेत गोरखपुर-बस्ती मंडल व अन्य जिलों में सोमवार की सुबह धूप के साथ गलन का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग ने आज से 19 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर के साथ अधिक घने कोहरे के लिए चेतावनी जारी की है। इसके अलावा प्रदेश के बाकी हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तर भारत में चुरू का तापमान सबसे कम

राजस्थान में चुरू का तापमान उत्तर भारत के तापमान में सबसे कम रहा है। चुरू में तापमान -2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, अलवर राज्य का दूसरा सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। यहां का तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक राजस्थान को इसी कड़कड़ाकी ठंड का सामना करना पड़ेगा।

पंजाब में सोमवार की सुबह तापमान सामान्य से नीचे रहा है। अमृतसर में तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। सोमवार की सुबह अमृतसर का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। पठानकोट, बठिंडा, लुधियाना, पटियाला और गुरदासपुर में भी पारा 3 से 4 डिग्री के बीच रहा।

बिहार के तापमान की बात करें तो गया का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। गया में तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियल रहा है। वहीं राज्य के अन्य बड़े जिलों में भी तापमान 8-9 डिग्री के बीच ही रहा है।

मध्य प्रदेश में राजगढ़ सोमवार को 2.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि ग्वालियर और नौगांव में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम एजेंसी के अनुसार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार और बुधवार को कड़ाके की ठंड की पड़ने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में, मंगलवार तक कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और 18-20 जनवरी तक तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top