खबर आज तक

Himachal

इंदौरा में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी में जुटी युवा कांग्रेस।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार पंकू ने इंदौरा युवा कांग्रेस के साथ बैठक कर बनाई यात्रा के स्वागत की रूपरेखा।

प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा के इंदौरा में 19 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर जहां कांग्रेस ने कमर कसी है, वहीं युवा कांग्रेस भी इसमें पीछे नहीं है। जिला कांगड़ा युकां ने भी इंदौरा युकां के साथ बैठक कर यात्रा के इंदौरा में आने को लेकर स्वागत की रूपरेखा तय की है। इसी कड़ी सोमवार को युकां जिलाध्यक्ष पंकज कुमार पंकु की अध्यक्षता में इंदौरा युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश युकां अध्यक्ष निगम भंडारी, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन कटोच,

युवा कांग्रेस इंदौरा के अध्यक्ष विजेंद्र पठानिया, युवा कांग्रेस सचिव कुणाल पठानिया, महासचिव डा. चिराग महाजन विशेष रूप से शामिल रहे।

जिलाध्यक्ष पंकज कुमार पंकु ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक के कार्यकाल में लिए गए निर्णयों की सराहना हर वर्ग कर रहा है। पंकज ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। यात्रा जिस भी राज्य में जा रही है, वहां पर लोग यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। हिमाचल में कांग्रेस सरकार होने के चलते इंदौरा आने पर भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।

पंकज कुमार ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत युवाओं की बात रख रहे हैं। युवा जो देश का भविष्य है, उनके लिए योजनाएं लाना और बेरोजगारी को दूर करने के लिए कांग्रेस की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। पंकज कुमार पंकु ने कहा कि भारत जोड़ा यात्रा के इंदौरा में स्वागत के लिए युकां कार्यकर्ताओं ने तैयारी कर ली है तथा भारी संख्या में 19 जनवरी को युकां कार्यकर्ता, इंदौरा में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top