खबर आज तक

Himachal

तैयारियां शुरू, 23 को  होगा मैकलोडगंज टियालू मेले का आगाज़ 

तैयारियां शुरू

मोनिका शर्मा, धर्मशाला

टियालू मेला मैकलोडगंज को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं तो वहीं यहां मेले को लेकर तंबू गढ़ने शुरू हो गए हैं। टियालू मेले का शुभारंभ 23 सितंबर को 11 बजे नगर निगम धर्मशाला के मेयर ओंकार नैहरिया करेंगे। वहीं 25 सितंबर को कुश्ती मुकाबलों में मुख्यातिथि के रूप में तिब्बतियन निर्वासित सरकार में प्रधानमंत्री पेंपा छेरिंग रहेंगे ।

26 सितंबर को सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय तिब्बतियन एवं नेपाली कलाकारों अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध संगीत लोक गायक कमल नैहरिया अपनी मधुर आवाज में लोगों का मनोरंजन करेंगे। यह निर्णय गत सांय टियालू मेला कमेटी की बैठक में लिया गया , जोकि अध्यक्ष दिनेश कपूर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मेले की व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कमेटियों का गठन किया गया ।

मेला स्थल में दुकानों के लिए करम चंद, नरेंद्र पठानिया, करतार पठानिया ,नवजीवन शर्मा, कृष्णा महादेव, महेंद्र पाल तथा अशोक शर्म, कुश्ती स्थल कमेटी में परसराम , किशोरी लाल, करमचंद, विक्रमजीत, पुरुषोत्तम चंद, धन संग्रह कमेटी में ओंकार नैहरिया , दिनेश कपूर ,महेंद्र पाल, नरेंद्र पठानिया, निर्मल सिंह, करतारचंद, परसराम, करमचंद, किशोरी लाल तथा महेंद्र कपूर, सांस्कृतिक संध्या एवं सभा स्थल ओंकार सिंह नैहरिया दिनेश कपूर, विकास नैहरिया, अशोक शर्मा, करतारचंद, विनोद बरसैण और विकास नैहरिया को शामिल किया गया है।

इसके अलावा सामग्री संग्रह कमेटी में महेंद्र कपूर एवं निर्मल सिंह तथा जलपान कमेटी में मूलराज शर्मा, सोनू, आशीष कपूर, अरुण बरसैण तथा पुरुषोत्तम चंद को शामिल किया गया है।

बैठक में नगर निगम के मेयर ओंकार नैहरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे साथ ही मेला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश कपूर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र पठानिया, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष अशोक शर्मा , तिब्बतियन व्यापार मंडल के अध्यक्ष तेंजिन दोहपका , तिब्बतियन कल्याण अधिकारी कुंजुक , सहित नरेश कुमार ,सोनू ,मूलराज शर्मा, निर्मल सिंह, कुंजुम छेरिंग, करतार चंद पठानिया महेंद्र कपूर, करमचंद, परशराम, आशीष कपूर, नोरसंग ने बैठक में भाग लिया।
ज्ञात रहे की दुकानों के लिए 21 तारीख को स्थान आवंटन किया जाएंगे वह 25 सितंबर को दंगल 1:00 बजे शुरू कर दिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top