खबर आज तक

Latest News

489वें राजा की ताजपोशी,पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे ऐश्वर्य कटोच बने ‘किंग

489वें राजा की ताजपोश
देश की आजादी के बाद भले ही भारत में राजतंत्र समाप्त हो गया। बावजूद इसके राजाओं का रुआब और शानो-शौकत सहित संबंधित रियासतों में उनकी प्राचीन परंपराएं आज भी कायम है। ऐसे ही हिमाचल की सबसे पुरानी और वैदिक कालीन रियासत त्रिगर्त की राजसी आन-बान-शान, आज भी अपना प्रभाव रखती है।
इसी के चलते हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा के कटोच वंश में आज 489वें राजा के रूप में ऐश्वर्य चंद कटोच का राजतिलक हुआ। नए राजा को गद्दी पर आसीन करने का यह सारा कार्यक्रम पहाड़ों के अभेद दुर्ग माने जाने वाले कांगड़ा किले में हुआ।
कटोच वंश के राजा ऐश्वर्य कटोच ने अंबिका माता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राज तिलक ग्रहण किया। राजस्थान में बिजापुर रियासत के राजा उदय सिंह ने उनका राजतिलक किया। इस कार्यक्रम में कटोच पुरुष संतरी रंग की पगड़ी और महिलाएं संतरी रंग के दुपट्टे ओढ़कर शामिल हुईं।
आइए आप भी देखें पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में कटोच वंश के राजतिलक की बानगी, तस्वीरों की जुबानी….
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top