खबर आज तक

Himachal

धर्मशाला: कर्मचारियों को नई सरकार से आस, कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष बलवीर चंदेल ने कहा ओल्ड पेंशन जल्द लागू होने की उम्मीद

मोनिका शर्मा, धर्मशाला

शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार से उम्मीद जताई है कि वह कर्मचारियों की मांगों को पूरा करेगी। यूनियन के अध्यक्ष बलवीर चंदेल ने यहां जारी बयान में कहा कि ओल्ड पैंशन जल्द लागू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ओपीएस लागू होने से लाखों कर्मियों और पैंशनरों को लाभ मिलेगा।

चंदेल ने आगे कहा कि उन्हें नई सरकार से उम्मीद है कि वह जल्द4-9-14 का स्केल कर्मचारियों को देगी। साथ ही हिमाचल में चल रहे खाली पदों को भी भरा जाएगा। चंदेल ने शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के कार्यकाल को निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के नए सीएम सुखविंदर सुक्खू का कांगड़ा पहुंचने पर ग्रैंड वेलकम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नए मुख्यमंत्री से शीघ्र समय लिया जाएगा। उसके बाद उनका कांगड़ा जिला आने पर शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन के नुमाइंदे भव्य स्वागत करेंगे। कर्मचारी यूनियन नई सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने निचले हिमाचल के एक छोटे से जिला हमीरपुर से मुख्यमंत्री चुना है। यह पूरे हमीरपुर, निचले हिमाचल समेत प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि सुखविंदर सुक्खू एक छोटे से परिवार से आगे बढ़े हैं। वह आमजन का दर्द भली भांति समझते हैं। उन्होंने कभी छोटे शिमला में कालेज के दिनों में दूध और अखबार बेची है। इस कारण उन्हें निर्धन लोगों का दर्द पता है। प्रदेश को उनके सीएम बनने से फायदा होगा। चंदेल ने कहा कि नए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का असली राजनीतिक सफर शिमला नगर निगम से शुरू हुआ था।

छात्र राजनीति के बाद सुक्खू ने साल 1992 में नगर निगम शिमला में पार्षद पद पर अपना पहला चुनाव लड़ा था। यह चुनाव छोटा शिमला वार्ड से लड़ा गया। अपने पहले ही चुनाव में सुक्खू ने जीत हासिल की और नगर निगम सदन का हिस्सा बने। ऐसे में उन्हें शहर की समस्याओं का पता है। बहरहाल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन को नई सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top