खबर आज तक

Himachal

करुणामूलक संघ ने बजट के लिए किया मिशन स्पीड पोस्ट शुरू 

Featured

खबर आजतक

आज करुणामूलक संघ हिमाचल प्रदेश ने प्रदेशाध्यक्ष् अजय कुमार की अध्यक्षता में मिशन स्पीड शुरू किया, इस मिशन के तेहत् प्रदेश भर के करुणामूलक आश्रितों ने स्पीड पोस्ट के तेहत अपना एजेंडा मुख्यमन्त्री जी को भेजा। इस मिशन की गूंज हर जिले से देखने को मिली, करुणामूलक परिवारों का कहना है कि करुणामूलक नौकरी के लिए हर कोशिश को अंजाम देने के लिए तत्पर तैयार है और सरकार को जल्द ही करुणामूलक नौकरियाँ बहाल करनी होंगी। करुणामूलक आश्रितों ने बजट सुझाब में सीधे तोर पर कहा है कि करुणामूलक परिवारों के लिए बजट में प्राबधान किया जाए और मई महीने से करुणामूलक आश्रितों को नियुक्तियाँ देना शुरू कर दी जाए।

संघ द्वारा पिछली सरकार के समय भी बहुत बड़ा आंदोलन किया जा चुका है, जिसे की करुणामूलक क्रमिक भूख हडताल नाम दिया गया ये भूख हडताल 432 दिन चली थी और ये भूख हडताल चुनाव आचार सहिंता के चलते बन्द करनी पड़ी थी। पिछली सरकार के समय कुछ परिवारों को राहत तो जरूर मिली थी परंतु कुछ विभागों में क्लास-D के मामलों में नियुक्तियाँ देने में असमर्थ रही थी जिसमे जल शक्ति विभाग ब CSK कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ब अन्य कई एसे बिभाग है जहा पर class -D मे नियुक्ति नहीं हुई। आधी अधूरी नोटिफिकेशन पूर्व सरकार द्वारा की गई थी। और सरकार क्लास-C में एक भी नियुक्ति नहीं दे पायी थी।

मुख्यमन्त्री जल्द करुणामूलक् राज्य कार्यकारिणी को अधिकारी लेवल पर जल्द बार्ता के लिए बुलाए। संगठन ने सुझाव दिया कि अगर सरकार एक साथ नोकरियाँ देने में असमर्थ है तो बिना शर्त batchwise या 3 batch में नियुक्तियाँ दे सकती है। जिसमें मुख्यमन्त्री द्वारा हामी भरी जा चुकी है। विभिन्न श्रेणियों में योगयता के आधार पर नियुक्तियाँ जाए। इस आगामी मार्च के बजट में करुणामूलक् परिवारों के लिये स्पेशल् बजट का प्राबधान किया जायेगा।

मुख्य मांगें

1) आगामी कैबिनेट में पॉलिसी संशोधन किया जाए व निम्न बातें ध्यान में रखी जाए |

a) 5 लाख आय सीमा निर्धारित की जाए जिसमें एक व्यक्ति सालाना आय शर्त को हटाया जाए |

b) वित विभाग के द्वारा रेजेक्टेड केसों को कंसिडेर न करने की नोटिफिकेशन को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाए| और रेजेक्टेड केसों को दोवारा कंसिडेर करने की नोटिफिकेशन जल्द की जाए |

c) क्लास-C व क्लास-D में 5% कोटे की शर्त को हमेशा के लिए हटा दिया जाए |

d) योग्यता के अनुसार क्लास-c व क्लास-D के सभी श्रेणियों (Technical+ non Techanical) के सभी पदों में नोकरियां दी जाए ताकि एक पद पर बोझ न पड़े।

e) जिन विभागों में खाली पोस्टें नही है उन केसों को अन्य विभाग में शिफ्ट करके नौकरियाँ दी जाए।

2) बजट सत्र में करुणामूलक् आश्रितों के लिए अलग से स्पेशल बजट का प्राबधान किया जाए।

3) समस्त करुणामूलक परिवारों को क्लास-सी व क्लास -डी में अप्रेल माह से नियुक्तियाँ दी जाए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top