खबर आज तक

Himachal

अब चंबा रुमाल से साउथ अफ्रीका का दिल जीतेंगे गांधी जी, आजादी के अमृत महोत्सव पर अनूठी पहल

चंबा, धर्मशाला
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साउथ अफ्रीका को कर्मभूमि बनाकर पूरी दुनिया को अहिंसा मंत्र दिया था। साउथ अफ्रीका में उन्हें पूजा जाता है। इसी के चलते अब हिमाचल से एक और अनूठी पहल हुई है। चंबा में बना महात्मा गांधी का चित्रयुक्त चंबा रुमाल जल्द साउथ अफ्रीका में शान बढ़ाने जा रहा है।
इस रूमाल का आजादी के अमृत महोत्सव पर विमोचन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर भूरी सिंह संग्रहालय में नॉट ऑन मैप संस्था की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान चंबा के क्रिकेटरों ने हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय व वंदे मातरम आदि नारों से माहौल देशभक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त की ओर से सरस्वती स्वयं सहायता समूह की महिलाओं अनामिका, लता, नीलम, पल्लवी, चंद्रेश एवं लता द्वारा कमला नैय्यर की देखरेख में तैयार किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र युक्त चंबा रुमाल का विमोचन किया गया।

इसके बाद नॉट ऑन मैप संस्था की ओर से चंबा रुमाल को साउथ अफ्रीका भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चंबा से रूमाल भेजे जाने के बाद साउथ अफ्रीका में नॉट ऑन मैप संस्था की सदस्य सुंदरा रेड्डी इसे प्राप्त करेंगी, जिसके बाद इसे स्थापित करने की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया जाएगा। साउथ अफ्रीका में चंबा रुमाल पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के दौरान डीसी राणा ने उपस्थित सभी लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दी।

इसके बाद सरस्वती स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की प्रशंसा करते हुए कहा जिस तरह से महिलाओं की ओर महात्मा गांधी की तस्वीर युक्त चंबा रुमाल उकेरा गया है, वह काफी काबिलेतारीफ है। महात्मा गांधी का हूबहू चित्र उकेरा गया है। यह रुमाल जब साउथ अफ्रीका में सजेगा तो इस कला को अंतरराष्ट्रीय तौर पर एक अलग पहचान मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से कला को सहेजने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने उक्त कार्य के लिए नॉट ऑन मैप संस्था की भी सराहना की। वहीं, नॉट ऑन मैप संस्था के सह-संयोजक एवं चंबा क्रिकेट संघ के जिला संयोजक मनुज शर्मा ने कहा कि चंबा रुमाल तैयार करने की कला विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है।

साउथ अफ्रीका में इसे स्थापित करने को लेकर प्रयास तेज किए हैं। उन्होंने कहा कि जिला चंबा में क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी लगातार कार्य किया जा रहा है, ताकि यहां से एक से बढ़कर एक खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना व जिला का नाम रोशन कर सकें।
वहीं, आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे खिलाडिय़ों ने कहा कि उन्हें आजादी का अमृत महोत्सव में भाग लेकर काफी खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि वे खेल सहित समाज को और बेहतर बनाने के लिए अपना सहयोग देंगे।

इस अवसर पर भूरी सिंह संग्रहाल्याध्यक्ष सुरेंद्रठाकुर ,रेणु शर्मा जिला क्रिकेट संघ की ओर से हमीद खान, सुनील, मिथुन ठाकुर, इमरान सहित खिलाडिय़ों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।, जिला क्रिकेट संघ की ओर से हमीद खान, सुनील, मिथुन ठाकुर, इमरान सहित खिलाडिय़ों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top