खबर आज तक

Uncategorized

Himachal Weather: हिमाचल के नौ जिलों में आज भारी बारिश और आंधी चलने का अलर्ट, 89 सड़कें अब भी बंद

हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बीती रात को आंधी से कई जगह पेड़ उखड़ गए। कई घरों की छतों को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने आज 24 अगस्त को नौ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। लाहुल स्पीति, किन्नौर व ऊना को छोड़ बाकी सभी जिलों में आंधी चलने, बिजली गिरने और भारी वर्षा होने का यलो अलर्ट जारी किया है। 25 को भी भारी वर्षा की संभावना है। 26 अगस्त से मानसून कुछ कमजोर होगा। मंगलवार को शिमला के जुब्बड़हट्टी 18 मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है।

हिमाचल-पंजाब को जोडऩे वाला चक्की खड्ड पुल मंगलवार को यातायात के लिए बहाल कर दिया। वहीं, यलो अलर्ट के बावजूद मंगलवार को अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। बावजूद इसके भूस्खलन के कारण नुकसान का सिलसिला थम नहीं रहा हे। प्रदेश में 38 मकान, 77 पशुशालाएं व एक दुकान क्षतिग्रस्त हुई। 89 सड़कें अब भी यातायात के लिए बंद हैं। चंबा में 85 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।

मंगलवार को कांगड़ा में 15 मकान, 41 पशुशालाएं, मंडी में 13 मकान, 26 पशुशालाएं, सोलन में दो मकान, कुल्लू में एक मकान व तीन पशुशालाएं क्षतिग्रस्त हुईं। कुल्लू में 36, चंबा में 35, मंडी में 12 सड़कें बंद हैं। 86 ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top