खबर आज तक

Latest News

कांग्रेस की नज़र आजाद पार्षदों के समर्थन के साथ भाजपा पार्षदों की क्रॉस वोटिंग पर, बहुमत का आंकड़ा भाजपा के पक्ष में

धर्मशाला नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए 2 दिसंबर को दोपहर 3 बजे चुनाव और शपथ समारोह रखा गया है। जिसके चलते शुक्रवार को धर्मशाला में कांग्रेस और भाजपा ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। भाजपा ने शुक्रवार देर शाम अपने 8 पार्षदों को धर्मशाला के समीप पासू के निजी होटल में एकत्रित किया है। जिससे कांग्रेस नेता किसी भी पार्षद की खरीद-फरोख्त न कर सकें। संगठनात्मक जिला कांगड़ा के अध्यक्ष सचिन शर्मा और नगर निगम के निवर्तमान मेयर औंकार नैहरिया भाजपा पार्षदों और समर्थित पार्षदों को निजी होटल में अपने निजी वाहनों से पहुंचाया। भाजपा की ओर से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा के कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र प्रभारी विधायक विपिन सिंह परमार धर्मशाला में सक्रिय रहे। करीब दो घंटे तक उन्होंने मेयर व डिप्टी मेयर चुनाव पर पार्षदों का पक्ष जाना। इस दौरान उन्होंने पार्षदों की नब्ज टटोलते हुए तैयारी और एकजुटता की भी टोह ली। भाजपा ने मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए दो महिला पार्षदों के नाम पर सहमति बनाने का प्रयास किया। वहीँ धर्मशाला नगर निगम के लिए संगठन की ओर से पर्यवेक्षक बनाए गए पर्यटन निगम के अध्यक्ष विधायक आरएस बाली जिम्मेदारी कांग्रेस के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी को सौंपी है। कांग्रेस की नज़र आजाद पार्षदों के समर्थन के साथ भाजपा पार्षदों की क्रॉस वोटिंग पर है। शुक्रवार को भाजपा को पहला झटक उस समय लगा जब भाजपा समर्थित निर्वतमान डिप्टी मेयर सर्वचंद गलोटिया नगर निगम ऑफिस से अपना सामान समेट कर भाजपा की बैठक में शामिल न होकर सीधे घर की ओर चले गए। उन्होंने कहा यह तो शनिवार को ही तय होगा कि किस पार्टी की पार्षद मेयर और डिप्टी मेयर बनता है।
13 अप्रैल 2021 को गठित धर्मशाला नगर निगम
13 अप्रैल 2021 को गठित धर्मशाला नगर निगम के सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित मेयर का चुनाव 13 अक्टूबर से पहले करना होगा। मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा ने अपनी-अपनी बिसात बिछाना शुरू कर दी है। हालांकि वर्तमान में धर्मशाला नगर निगम में निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से भाजपा का बहुमत है। इस समय भाजपा के मेयर औंकार नैहरिया और भाजपा समर्थित डिप्टी मेयर सर्वचंद गलोटिया आसीन हैं। तत्कालीन भाजपा सरकार ने मेयर और डिप्टी मेयर पदों के कार्यकाल के लिए ढाई-ढाई साल की अधिसूचना जारी की थी। ढाई साल उपरांत अब मेयर की सीट सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। अप्रैल 2021 में घोषित चुनाव परिणामों में धर्मशाला नगर निगम के 17 वार्डों में से 8 पर भाजपा, 5 पर कांग्रेस और 4 पर निर्दलीय जीते थे। कांग्रेस के पांच पार्षदों के साथ दो अन्य निर्दलीय पार्षद कांग्रेस विचारधारा के हैं।
कांग्रेस की नीनू और भाजपा की संतोष मेयर पद की दौड़ में
वार्ड 7 की पार्षद संतोष शर्मा, जबकि नीनू शर्मा कांग्रेस की ओर से मेयर पद की दौड़ में शामिल हैं। वहीँ डिप्टी मेयर पद के लिए निर्दलीय पार्षद सर्वचंद ही चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं लेकिन कांग्रेस का प्रयास है कि इस बार अनुराग कुमार इस पद पर आसीन हों। आखिरी समय में ही दोनों पार्टियों की ओर से अपने पते खोले जाएंगे। दोनों पार्टियों को क्रॉस वोटिंग का खतरा भी है।
17 वार्डों में 12 महिला पार्षद
नगर निगम धर्मशाला में अप्रैल 2021 में हुए चुनावों में महिलाओं ने रिकॉर्ड 17 में से 12 वार्डों में जीत दर्ज की थी। सदन में बहुमत साबित करने वाली भाजपा की ओर से तेजिंद्र कौर, रेखा देवी, मोनिका पठानिया, संतोष शर्मा, राजकुमारी, किरणा देवी के अलावा निर्दलीय पार्षद डिंपल और किरणा देवी ने भी भाजपा को समर्थन दिया है। वहीँ कांग्रेस से रजनी, नीनू शर्मा, सबिता कार्की और निर्दलीय पार्षद सुषमा कुमारी हैं।
बहुमत का आंकड़ा भाजपा के पक्ष में
वार्ड का नाम पार्षद पार्टी समर्थक 1. फरसेटगंज रेखा देवी भाजपा 2. भागसूनाग मोनिका पठानिया भाजपा 3. मैक्लोडगंज ओंकार नैहरिया भाजपा 4. कश्मीर हाउस नीनू शर्मा कांग्रेस 5. खजांची मोहल्ला राज कुमारी भाजपा 6. कोतवाली बाजार तेज‍िंद्र कौर भाजपा 7. मिनी सचिवालय संतोष शर्मा भाजपा 8. खेल परिसर अनुज कुमार भाजपा 9. सकोह सुषमा कुमारी निर्दलीय 10. शामनगर अनुराग कुमार कांग्रेस 11.  रामनगर देवेंद्र जग्गी कांग्रेस 12. बड़ोल स्वर्णा देवी निर्दलीय 13. दाड़ी सविता कार्की कांग्रेस 14. कंड किरणा देवी भाजपा 15. खनियारा रंजनी कांग्रेस 16.सिद्धपुर सर्वचंद निर्दलीय 17. सिद्धबाड़ी डिंपल निर्दलीय।
यह हैं कांग्रेस समर्थित मनोनीत पार्षद
वार्ड नंबर-चार (कश्मीर हाउस) मणिमहेश जोड़ा, वार्ड नंबर -10 (श्यामनगर) शैलेंद्र, वार्ड नंबर-14 (कंड) सुनील खनका, वार्ड नंबर-15 (खनियारा) दीनानाथ, वार्ड नंबर-17 (सिद्धबाड़ी) निशा गुरुंग के नाम शामिल हैं।  इन पार्षदों को मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में वोट डालने का अधिकार नहीं है।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top