खबर आज तक

Latest News

सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार का दूसरा नाम है सुख की सरकार : पंडित अशोक 

Featured

सुखविंदर सिंह सुक्खू 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता पंडित अशोक हिमाचली ने कहा है की सुक्खू की सरकार का सुख देने वाला यह बजट है आम आदमी व हिमाचल प्रदेश की जनता ने इस बजट को सरकार के लिए सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा की इतिहास में पहली बार बिना किसी को टेक्स का बोझ ना डालते हुए इस शानदार बजट को वित्त मंत्री व यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने पेश किया है। इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। सुक्खू की सरकार का यह सुख देने बाला व्यवस्था परिवर्तन के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रदेश प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने बताया है कि 10 गारंटी में से पांच गारंटी प्रमुखता से पूरी करने की ओर कांग्रेस सरकार अग्रसर है। जिसमें बजट का प्रावधान कर दिया है और कुछ प्रस्तावित भी है जिला कांगड़ा को टूरिस्ट कैपिटल बनाना और बनखंडी में चिड़ियाघर के लिए बजट का प्रावधान करना और प्रागपुर में गोल्फ कोर्स का बनना , एकल नारी वृद्धाश्रम और अनाथ बच्चों को सरकार गोद लेकर सरकार ही उसके माता-पिता है बेरोजगारों को 1 वर्ष में एक लाख लगभग रोजगार देना, किसानों बागबानी के लिए बजट में राहत पैकेज देना, असंगठित श्रमिक मजदूरों मनरेगा की दिहाड़ी को बढ़ाना , डे बोर्डिंग स्कूल खोलना, हेलीपैड व एयरपोर्ट विस्तारीकरण, नेशनल हाईवे , टेंट सिटी ग्रीन सिटी बनाने का लक्ष्य रखना यह सब सरकार की अच्छी सोच है। इससे पहले भी कई मुख्यमंत्री रहे हैं उनका यह विजन क्यों नहीं था।

आजादी के बाद इतिहास में पहली बार ऐसा बजट सुक्खू की कांग्रेस सरकार लेकर आई है कि, किसी के ऊपर भी कर्ज का बोझ नहीं डाला गया है यह सुख की सरकार की सोच है जो गरीबों , किसानों, महिलाओं, मजदूरों , बेरोजगारों , अनाथ बच्चों, एकल नारी, वृद्धावस्था, दुग्ध उत्पादक , पर्यावरण , ई बस सर्विस ,और ना जाने समस्त हिमाचल प्रदेश की आम जनता जनार्दन के लिए उनके उत्थान के लिए बच्चों के भविष्य के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार काम कर रही है तो भाजपा सरकार को परेशानी पैदा हो चुकी है इसलिए बिना वजह हल्ला करने पर आतुर है हिमाचल की जनता ने 5 साल के लिए मैंडेट सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को दिया है और सही ढंग से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार काम कर रही है। प्रवक्ता हिमाचली ने कहा है कि यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी की सरकार का दूसरा नाम है सुख की सरकार।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top