खबर आज तक

Himachal

Weather: अटल टनल रोहतांग सहित लाहौल घाटी में बर्फबारी, शिमला में भारी ओलावृष्टि

खबर आजतक, शिमला ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। मंगलवार को अटल टनल रोहतांग सहित ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं, शिमला में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि भी हुई है। ओलावृष्टि से कुछ ही मिनटों में राजधानी की सड़कें ओलों से सफेद हो गईं। इससे सड़कों पर फिसलन से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, लाहौल घाटी के ऊंचाई वाले भागों ने फिर से बर्फ की चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी को प्रशासन ने स्थानीय लोगों व पर्यटकों को हिदायत दी है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें।

केवल आपातकालीन स्थिति में ही यात्रा करें। बर्फबारी से अटल टनल पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद है। आपात स्थिति में ही टनल से वाहनों की आवाजाही हो रही है। बर्फबारी से घाटी में ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों के कई भागों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मैदानी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 22 फरवरी से सभी भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 25 फरवरी को फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 8.4, सुंदरनगर 8.8, भुंतर 9.6, कल्पा 3.0, धर्मशाला 6.2, ऊना 12.7, नाहन 16.1, केलांग माइनस 1.2, पालमपुर 12.5, सोलन 8.4, मनाली 7.8, कांगड़ा 13.8, मंडी 9.6, बिलासपुर 12.0, हमीरपुर 11.4, चंबा 10.4, डलहौजी 8.3, जुब्बड़हट्टी 13.0, कुफरी 7.8, कुकुमसेरी माइनस 0.1, नारकंडा 6.2, रिकांगपिओ 8.1, सेऊबाग 9.4, धौलाकुआं 11.9, बरठीं 10.2, पांवटा साहिब 13.0 और सराहन में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top