खबर आजतक, कांगड़ा ब्यूरो
न्यायिक हिरासत से फरार होने के एक आरोपी को दोष सिद्ध होने पर एक साल कैद की सजा सुनाई गई है। यह फैसला न्यायाधीश शिखा लखनपाल की अदालत ने सुनाया है। जानकारी के अनुसार शमशेर पुत्र शरण सिंह निवासी फतेहपुर ने अपने पिता की हत्या की थी। इसकी एफआईआर थाना फतेहपुर में 20 अप्रैल, 2017 को दर्ज की गई थी। आरोपी हत्या के आरोप में पहले से सजा काट रहा था। इस दौरान वह न्यायिक हिरासत में था, जिसे उपचार के लिए आरपीजीएमसी टांडा में दाखिल किया था, जहां उसका इलाज पुलिस की निगरानी में चल रहा था।
लेकिन आरोपी वहां से 20 मई , 2017 को पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। इस दौरान कांगड़ा में आरोपी के न्यायिक हिरासस में होने के दौरान भागने पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को उसी दिन शाम को कोटला में दोबारा गिरफ्तार कर लिया। जहां पर वह अपने रिश्तेदारों के घर में छिपा बैठा था। इस केस की पैरवी सहायक जिला न्यायवादी श्वेता ने की। इस मुकदमे के दौरान न्यायवादी की ओर से 15 गवाहों को पेश किया गया।
![](https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/06/Copy_of_BREAKING_NEWS_POSTER_DESIGN_-_Made_with_PosterMyWall__1_-removebg-preview-removebg-preview.png)
![](https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-04-at-3.11.00-PM.jpeg)