खबर आज तक

Himachal

चांदी के गहने और 5 हज़ार कैश लौटाकर HRTC परिचालक दीपांशु ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

HRTC

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम नाहन डिपो के परिचालक ने बुजुर्ग महिला का पर्स लौटा कर ईमानदारी की मिसाल कायम की है। पर्स में 5 हजार रुपए और कुछ चांदी के गहने थे। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी नाहन डिपो की बस शनिवार सुबह 6 बजे नाहन से सहारनपुर के लिए चली। माजरा से इस बस में बुजुर्ग महिला रचना देवी बैठी। रचना देवी सहारनपुर अपनी दवाई लेने के लिए जा रही थी। सहारनपुर पहुंचने पर एचआरटीसी कंडक्टर दीपांशु कश्यप अपने बस में महिला का पर्स पड़ा देखा।

इसके बाद बस कंडक्टर दीपांशु ने पर्स में मौजूद कागजों के आधार पर महिला से संपर्क करने का प्रयास किया। दीपांशु ने बुजुर्ग महिला से संपर्क साध कर उन्हें पांवटा साहिब बस अड्डे में इंतजार करने के लिए कहा। पांवटा साहिब पहुंचने पर दीपांशु ने पर्स की पहचान पूछ कर महिला को पर्स लौटा दिया। बस मिलने के बाद महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गौरतलब है कि इससे पहले भी नाहन डिपो के कुछ परिचालकों ने इसी तरह ईमानदारी दिखा कर मिसाल पेश की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top