खबर आज तक

Himachal

Himachal : बर्फबारी के बाद शीतलहर का अटैक, 6 इलाकों में माइनस में पहुंचा पारा, मनाली में 6 डिग्री की गिरावट

Featured

खबर आजतक

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर थम गया है लेकिन अब लोगों की दुश्वारियां बढ़ने लगी हैं। बर्फबारी वाले इलाकों में जहां बर्फ पिघलने से ठंड (Cold) बड़ी है। वहीं, पहाड़ों से चल रही हवाएं मैदानों में ठंड बढ़ा रही हैं। ऐसे में हिमाचल (Himachal Pradesh) में कोल्ड वेव (Cold Wave) का अटैक बढ़ा है। हिमाचल में 16 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा औऱ फिर दोबारा बारिश और बर्फबारी (Snowfall and Rain) की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, हिमाचल के 6 इलाकों में न्यूनतम पारा माइनस में दर्द हुआ है। लाहौल स्पीति के केलांग में न्यूनतम तापमान -7.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा, लाहौल के कुकुमसेरी में -7.4 डिग्री, कल्पा का -3.8 डिग्री, नारकंडा -3.5 डिग्री, कुफरी -1.4 डिग्री और डलहौजी में न्यूनतम तापमान -0.3 डिग्री तक रिक़ॉर्ड हुआ है। हिमाचल में अधिकतम तापमान में भी 2 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. शिमला में अधिकतम पारा 9.5 डिग्री, कल्पा का 3 डिग्री, केलांग में -1.8 डिग्री, मनाली में 6 डिग्री दर्ज हुआ है. अहम बात यह है कि मनाली के अधिकतम तापमान में 6.2 डिग्री गिरावट देखी गई है और यहां पर ठंड प्रचंड है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top