खबर आज तक

Himachal

Hamirpur : घरेलू हिंसा से बचाव पर आशा वर्करों के लिए लगेगी कार्यशाला

Featured

खबर आजतक, हमीरपुर ब्यूरो

हमीरपुर। जिले भर की आशा वर्करों को महिला-शिशु स्वास्थ्य की देख-रेख और घरेलू हिंसा के बचाव के लिए दिए गए अधिकारियों के बारे जानकारी दी जाएगी। इसके लिए 28 फरवरी को कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं को सिखाया जाएगा कि छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए क्या-क्या जरूरी है और मां को बच्चे के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए क्या करना चाहिए। वहीं, इन्हें महिलाओं के साथ होने वाले घरेलू हिंसा को रोकने के लिए दिए गए अधिकारियों को भी बताया जाएगा। बाद में आशा कार्यकर्ता इन जानकारियों को गांवों में महिलाओं के साथ साझा करेंगी और उन्हें जागरूक करने का कार्य करेंगी। वहीं, इस बारे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने कहा कि 28 फरवरी को आशा कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top