खबर आज तक

Himachal

Bilaspur : घर पर दाग दी गोली, कमरे में सोया व्यक्ति बाल-बाल बचा

खबर आजतक

तलाई पुलिस थाना की ग्राम पंचायत सुन्हाणी के गांव डूहक में एक घर पर अज्ञात लोगों ने गोली चला दी। हमले में घर के अंदर सोया व्यक्ति बाल-बाल बच गया। गोली लगने से घर की खिड़की का शीशा टूट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डूहक निवासी हेमराज ने अपनी शिकायत में बताया है कि रविवार रात करीब एक बजे उसके कमरे में जोर का धमाका हुआ।

जब धमाके की आवाज सुन कर उठा तो देखा कि कमरे की खिड़की का शीशा टूटा हुआ है और उसमें लगी जाली में एक सुराख हुआ है। हेम राज ने बताया कि उसके घर के साथ जंगल है। रास्ते में जाते समय किसी ने घर की तरफ फायर कर दिया है। हेमराज की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top