खबर आज तक

Himachal

सुक्खू सरकार की गारंटी से आहत बहनों को रक्षाबंधन पर रसोई गैस सस्ती कर केंद्र सरकार ने दी राहत : गायत्री कपूर

सुक्खू सरकार की गारंटी

रक्षाबंधन पर रसोई गैस सस्ती कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने बहनों को बड़ी राहत दी है। दूसरी तरफ महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने की गारंटी की बात कहकर सत्ता में आने वाली सुक्खू सरकार की गारंटी का अभी तक प्रदेश की बहनें तक इंतजार कर रही हैं।

जिला भाजपा कांगड़ा की उपाध्यक्ष गायित्री कपूर ने सुक्खू सरकार पर तंज करते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण की बात करने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार को रक्षाबंधन पर अपनी गारंटी का वादा पूरा करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदा के दौर से गुजर रहा है।

राहत कार्यों में केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश सरकार के साथ खड़ी रही। प्रतिपक्ष नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के भरसक प्रयासों से आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार ने प्रदेश को आपदा राहत के लिए आर्थिक सहायता जारी की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।

मोदी के नेतृत्व में भारत की बड़ी उपलब्धियां

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत ने चंद्रमा पर कदम रख कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में बहुत सी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री आवास योजना कई गरीब महिलाओं के लिए संबल बनी हैं और उन्हें रहने के लिए छत मुहैया करवा रही है।

अनुभव को मिली संगठन में जगह 

गायित्री कपूर महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव भी रह चुकी हैं। जयराम सरकार के कार्यकाल में वह कांगड़ा कॉ-ऑपरेटिव बैंक की मनोनीत निदेशक रहीं हैं। वे जिला परिषद का चुनाव भी जीत चुकी हैं। दो दशक से पार्टी संगठन से जुड़ी गायत्री कपूर के अनुभव को देखते हुए उन्हें जिला उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई है। इस नियुक्ति के लिए उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यावाद किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top