खबर आज तक

Himachal

हमीरपुर: सुजानपुर की महिलाऐं बन रही आत्मनिर्भर , वोकल फॉर लोकल एवं स्वदेशी अभियान से मिल रही मदद

माननीय केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय साँसद अनुराग सिंह ठाकुर के सहयोग एवं मार्गदर्शन से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को उनके हुनर एवं कला के माध्यम से आजीविका कमाने का भरपूर अवसर मिल रहा है। वोकल फॉर लोकल एवं स्वदेशी अभियान को गति प्रदान करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों मे स्थानीय महिलाओ को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है ।

इसके फलस्वरूप ग्राम पंचायत पुरली और चौकी जम्बाला की महिलाओं को पिछले कुछ महीनों में करीब 1 लाख की राशि के ऑर्डर मिल चुके हैं जिसमे हाल ही में एक पांच सितारा होटल से महिलाओं को 33,000 रुपए का ऑर्डर दिलवाया गया और प्रयास यह की आगे भी महिलों को बड़े ऑर्डर निरंतर मिलते रहेंगे।इस से पहले अनुराग सिंह ठाकुर ने इन महिला कारीगरों के लिए उन्नत प्रशिक्षण शिविर (एडवांस ट्रेनिग प्रोग्राम) आयोजित किया था जिसमे दिल्ली से आई एक टीम ने, इन महिलाओं को डिजाइन, लागत प्रबंधन, बिक्री, फोटोग्राफी और पैकेजिंग इत्यादि की निशुलक ट्रेनिंग दी थी।

एडवांस प्रशिक्षण और मार्केटिंग के साथ अनुराग ठाकुर कच्चा माल भी महिलाओं को उपलब्ध करवा रहे हैं। स्थानीय महिला कारीगरों को बड़े ऑर्डर उपलब्ध करवा कर और साथ ही ऑर्डर तैयार करने के लिए उत्तम श्रेणी का कच्चा मैटेरियल उपलब्ध करवा कर, अनुराग जी ने महिला कारीगरों में एक नया जोश भर दिया है।

अनुराग ठाकुर का यह मानना है की हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों से पारंपरिक कला को देश और दुनिया के बाजारों तक पहुंचा कर हम स्थानीय कला की भी रक्षा कर पाएंगे एवं भावी पीढ़ियों के लिए भी संरक्षित करते हुए महिला कारीगरों के लिए आजीविका को भी सशक्त कर पाएंगे।हस्तशिल्प भारतीय संस्कृति और समाज का एक जीवंत पहलू हैं ।

हमारे कारीगरों का शिल्प कौशल विश्व भर में प्रसिद्ध है। हस्तशिल्प क्षेत्र बड़ी संख्या में लोगों को आजीविका भी प्रदान करता है और जमीनी स्तर पर महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। भारतीय हस्तशिल्प जनगणना के अनुसार, 56.13 प्रतिशत कारीगर महिलाएं हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top