खबर आज तक

Himachal

शादी के दिन नहीं पहुंची बरात, लड़की के घर चल रही थीं स्वागत की तैयारियां, जानें पूरा मामला

Featured

खबर आजतक, हमीरपुर ब्यूरो 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र से बुधवार रात को ऊना के उपमंडल बंगाणा में शादी वाले दिन बरात नहीं पहुंची। लड़की पक्ष की ओर से बरात के स्वागत की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। गांव वासियों व रिश्तेदारों को धाम खिलाई जा रही थी। लड़की पक्ष के सभी रिश्तेदार उनके घर पर शादी में शरीक होने के लिए पहुंच चुके थे। लेकिन एकाएक दूल्हा पक्ष के लोगों की ओर बरात लेकर आने से इनकार करने पर शादी के खुशनुमा माहौल में मायूसी छा गई। लड़की के परिजनों का आरोप है कि लड़के वालों ने उनसे दहेज की मांग रख दी। इनकार करने पर लड़के के परिजनों ने शादी से मना कर दिया।

बंगाणा पुलिस ने लड़की पक्ष की शिकायत पर लड़के वालों को पूछताछ के लिए बुलाया है। लड़की के परिजनों के मुताबिक दूल्हा पक्ष के लोग 19 फरवरी को उनके घर आए व लड़की को चुनरी चढ़ाने की रस्में पूरी कीं। 21 फरवरी को लड़की पक्ष के लोग लड़के के घर गए व शगुन की रस्में पूरी कीं। हमीरपुर के गलोड़ क्षेत्र का यह दूल्हा विदेश में रहता है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि शादी वाले दिन दूल्हा पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग कर दी। हालांकि, आज लड़के पक्ष के लोगों के थाने में पहुंचने के बाद मामला पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। दोनों पक्ष के लोग थाने में मौजूद है और हंगामे की भी सूचना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि दहेज की मांग करने के संबंध में लड़की पक्ष की ओर से शिकायत की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top