शातिरों ने मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का फेसबुक पर साइबर अपराधियों ने फर्जी अकाउंट बना डाला है। साइबर अपराधी इस फर्जी अकाउंट से पैसों की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर पुलिस विभाग भी सतर्क हो गया है और अपराधियों की खोज में जुट गया है।
शातिर का नाम-पता जानने के लिए फेसबुक प्रबंधन को पत्र लिखा है। डीजीपी संजयू कुंडू ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम से फर्जी खाते के मामले को लेकर फेसबुक को लिखित में पत्र भेजा गया है। इसमें साइबर अपराधी का नाम और पता बताने के लिए कहा गया है। साथ ही फर्जी खाते को ब्लॉक करने की बात कही है।
![](https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/06/Copy_of_BREAKING_NEWS_POSTER_DESIGN_-_Made_with_PosterMyWall__1_-removebg-preview-removebg-preview.png)
![](https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-04-at-3.11.00-PM.jpeg)