खबर आज तक

Himachal

हिमाचल में भारी बारिश से हर तरफ तबाही का मंजर

मानसून

हिमाचल में मानसून को आए एक महीना पूरा हो गया है। इस एक महीने में मानसून हिमाचल में तबाही बनकर बरसा है। 24 जून को हिमाचल में मानसून की एंट्री हुई थी। हिमाचल में मानसून के दस्तक देते ही बारिश का दौर शुरू हो गया था। यह दौर अभी तक जारी है। इस एक महीने में हिमाचल प्रदेश में 438.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जबकि पूरे मानसून सीजन यानी जून से लेकर सितंबर तक प्रदेश में 734 एमएम बारिश दर्ज की जाती है।

ऐसे में एक महीने में मानसून सीजन में होने वाली कुल बारिश में से आधे से ज्यादा बारिश हो चुकी है। कई जिलों में बारिश ने एक महीने में ही रिकार्ड तोड़ दिए है। भारी बारिश के कारण एक महीने में हिमाचल प्रदेश में कई दुर्घटनाएं पेश आई है। इन दुर्घटनाओं में 158 लोगों की जान चली गई है, जबकि 12 लोग लापता है। इसके अलावा 189 लोग घायल हुए है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में मानसून अभी तक पांच हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान कर गया है। हर विभाग में करोड़ों रुपए के नुकसान का आंकलन है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top