खबर आज तक

Himachal

प्रदेश सरकार बागबानों के साथ कर रही अन्याय : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को शिमला में कहा कि प्रदेश सरकार बागबानों के साथ अन्याय कर रही है। मुख्यमंत्री, बागबानी मंत्री और ठियोग के विधायक के बीच बिलकुल भी आपसी तालमेल नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि सेब जिस प्रकार बिक रहा था, उसी प्रकार बिकेगा। वहीं बागबानी मंत्री कहते हैं कि सेब किलो के हिसाब से बिकेगा और उनके विधायक कुछ और ही कहते हैं। इससेे बागबानों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि बागबान किलो के हिसाब से सेब कैसे बेचेंगे, जब उसको तोलने की कोई भी सुविधा मंडियों में नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हर प्रकार से हिमाचल प्रदेश की इस आपदा के समय मदद की है, चाहे वह हेलिकॉप्टर प्रदान करना हो या राहत राशि हो, लेकिन कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार का धन्यवाद तक नहीं किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने जो आपदा के लिए राशि भेजी है, उसको कांग्रेस के मंत्री और नेता नकद रूप में लोगों के बीच में बांट रहे हैं। उसको लेकर फोटो खिंचवा रहे हैं, वे केवल मात्र श्रेय लेना चाहते हैं और कुछ भी नहीं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का प्रदेश के नेशनल हाई-वे को ठीक करने के लिए राशि प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने भाजपा के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा हिमाचल प्रदेश की सभी चारों सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और एक बार फिर केंद्र में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top