खबर आज तक

Himachal

कांगड़ा: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने घेरे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सरकार पर जनता की मर्जी के बगैर ठेके बांटने के जड़े आरोप

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष पूर्ण होने पर शुरू हुई प्रगतिशील हिमाचल यात्रा में शामिल होने के लिए सोमवार को कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री कांगड़ा जिला के जसवा-प्रागपुर के डाडासीबा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। कांगड़ा पहुंचने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वही कांगड़ा पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांगड़ा के एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब होते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में एक बार एक स्वराज नाम की किताब छपी जिसके लेखक अरविंद केजरीवाल थे, उसमें उन्होंने देश की सरकारों पर आरोप लगाए कि सरकारें जनता से पूछे बगैर ठेके बांटती है। महिलाओं से नहीं पूछती और खूब पैसे बटोरती है।

मगर आज इसके विपरीत हम केजरीवाल से सवाल पूछते हैं कि उनकी सरकार ने किसे पूछकर दिल्ली में शराब के ठेके खोले, उसके लिए किससे कितने पैसे लिए इसका जवाब कब देंगे? आज मोहल्ला क्लिनिक से मोहल्ला ठेका केजरीवाल सरकार का मॉडल है, मोहल्ला क्लिनिक में दवा नहीं मिलती मगर मोहल्ला ठेका के जरिए घर घर शराब बांटी जा रही है, और आज जब भ्रष्टाचार पकड़ा गया तो जवाब देते नहीं बन रहा और तब से मेरी ओर से जवाब मांगा गया है। मगर अब तक केजरीवाल अपना मुंह नहीं खोल पाए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कवि अंदाज में कविता पाठ के लहजे में केजरीवाल सरकार को घेरते हुए कहा कि वो तो सिर्फ इतना कहेंगे कि बेबड़ी है ये सरकार करती है कट्टर भ्रष्टाचार, और दुनियाभऱ में इनका कट्टर भ्रष्टाचार का मॉडल दुनियाभर में नजर आ रहा है।

अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल से सवाल पूछते हुए कहा कि वो बताए कि ये मोहल्ला ठेका खोलते हुए किससे क्या क्या लिया, मॉडल अब ये है कि पैसा दो ठेका लो, अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर हमलावर होते हुए कहा कि केजरीवाल को पूरी शक्ति है कि पैसा बनाने की, जनता के गूढ़ कमाई का सैकड़ों करोड़ रुपया अपने प्रचार प्रसार पर खर्च कर रहे हैं, आज दिन तक उनके पास एक भी विभाग नहीं है और जवाहदेही किसी और की तय कर देते हैं, जब पकड़े जाते हैं तो न तो इनका कोई मंत्री और न ही प्रवक्ता जवाब देता है…जो मौहल्ला क्लिनिक में दवा देने का काम करते थे वो जेल में हैं और जो मोहल्ला ठेका खोल रहे थे उन पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं जिसमें आरोपी नंबर वन से अभी पूछताछ चल रही है बावजूद इसके किंगपिन आज भी चुप है।
इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अन्य राज्यों की तुलना में बहुत शानदार कार्य किया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोगों के आशीर्वाद से हिमाचल और आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने बहुत शानदार काम किया है और आगे भी यह कार्य होता रहेगा। कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा मंडल द्वारा किए जा रहे विरोध पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और बहुत सारे लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जितने भी लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। भाजपा ने उनका स्वागत किया है और कार्यकर्ता के रूप में उनको एक अच्छा कार्य करना होगा, ताकि भाजपा की सरकार फिर से वापस आए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश में भाजपा के पक्ष में लहर बनी है उससे निश्चित तौर से भाजपा फिर से सत्ता में वापसी करेगी और लोग भी चाहते हैं कि वह भाजपा में शामिल हो ताकि देश और प्रदेश का विकास हो।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top