खबर आज तक

Latest News

MANDI : राड से किया हमला, आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर

राड से किया हमला
featured

राड से किया हमला

छेड़छाड़ से रोकने पर पर्यटकों ने राड से किया हमला, आरोपित अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ पर्यटकों की गुंडागर्दी भी शुरू हो गई है। वीरवार सुबह पर्यटकों ने मामूली कहासुनी पर भुंतर के युवक पर राड से हमला कर दिया। युवक ने पर्यटकों को लड़की से छेड़छाड़ से रोका था। पर्यटकों की बस और कार सुबह मनाली जाते समय सात मील के पास चाय नाश्ते के लिए रुकी थी। इस दौरान जब पर्यटक बस में सवार हो रहे थे तो पंजाब नंबर की कार में सवार पर्यटकों ने बस में चढ़ रही लड़की के समीप कार लाकर ब्रेकर मार दी और उससे छेड़छाड़ की कोशिश की।

अमन से की धक्कामुक्की इस पर भुंतर निवासी अमन ने उनको कहा कि लड़की को चोट लग सकती थी। इससे भड़के पंजाब के पर्यटकों ने अमन से धक्कामुक्की शुरू कर दी और गाड़ी से राड निकालकर उसके सिर पर मार कर मनाली की तरफ फरार हो गए। घायल युवक को 108 एंबुलेंस के जरिए जोनल अस्पताल मंडी लाया गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मंडी के एएसपी सागर चंद्र शर्मा ने बताया कि मनाली की ओर भागे पर्यटकों की तलाश के लिए नाकेबंदी की गई है। जल्द ही आरोपित पकड़ लिए जाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top