खबर आज तक

Himachal

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मदद लेने वाला देश नहीं मदद देने वाला देश बन गया है : अनुराग ठाकुर 

Featured

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा 9 वर्षों में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत की साक पूरे विश्व में पहुचाई हैं। भाजपा मानती है की जन संपर्क से जन समर्थन जुटाने का काम हमने करना है। उन्होंने कहा हमारी केंद्र सरकार ने 360000 से ज्यादा लोगों को पक्का मकान देने का काम किया है, आयुष्मान भारत में 5 लाख के इलाज का पैसा केंद्र सरकार ने जनता को दिया और महिला सम्मान बचत पत्र से महिलाओं का बड़ा लाभ हुआ है। अगर सच में देखा जाए तो भारत रत्न बाबा साहिब अंबेडकर को उचित मान सम्मान नरेंद्र मोदी की सरकार ने दिया है। बाबा साहेब से जुड़े स्थानों को तीरथ बनाने का काम केंद्र सरकार ने किया है। आज से पहले कभी भी किसी सरकार नहीं है ऐसा कार्य नहीं किया।

अनुराग ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मदद लेने वाला देश नहीं मदद देने वाला देश बन गया है, हर युद्ध में लोगो को सुरक्षित निकालने का काम किया है और दूसरे देशों के मुश्किल समय में भारत ने उन देश का साथ दिया है इसके कई उदाहरण हमारे समक्ष आए हैं । कोवीड संकटकाल में भारत ने अनेकों देशों को कोविड वैक्सीन मुफ्त देने का काम किया इस पर करोड़ों का खर्च आया पर अनेक देशों की मदद करने का कार्य भारत ने किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top