खबर आज तक

Himachal

पुलिस थाना जवाली के अधीन 32मील में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत

Featured

पुलिस थाना जवाली 

पुलिस थाना जवाली के अधीन 32मील में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शमशेर सिंह (55) पुत्र निक्का राम निवासी सियूनी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार शमशेर सिंह 32मील में भाली एनएच के किनारे बकरियां चरा रहा था। साढ़े 10 बजे जैसे ही वह फोरलेन कंपनी द्वारा सड़क किनारे की गई मिट्टी की डंपिंग के ऊपर पहुंचा तो वहां पर साथ ही गुजर रही बिजली विभाग की 33केवी तारों की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए और शमशेर सिंह को अस्पताल में उपचार के लिए ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top